अकबरपुर: रनिया नगर पंचायत में पीएफ और वेतन को लेकर सफाई कर्मियों ने किया हल्लाबोल, धरना प्रदर्शन
रनिया नगर पंचायत में पीएफ और वेतन को लेकर सफाई कर्मियों ने हल्लाबोल कर धरना प्रदर्शन किया है।करीब डेढ़ साल से पीएफ जमा न होने और वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रखा है।कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले डेढ़ साल से उनका पीएफ जमा नहीं किया गया है, जबकि लगातार काम लेने के बावजूद वेतन में भी बढ़ोतरी नहीं की जा रही है।