माखन नगर: माखननगर विधायक रेसलपुर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए
Makhan Nagar, Hoshangabad | May 10, 2026
माखननगर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह रविवार को रैसलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर विधायक ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे।