बदायूं: सांसद आदित्य यादव ने अपने आवास पर जनता से मुलाकात कर जन समस्याएं सुनी
Budaun, Budaun | Jun 2, 2026 बदायूं लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री आदित्य यादव जी ने अपने डीएम रोड, सिविल लाइंस स्थित आवास पर आयोजित जनसुनवाई में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।