हज़ारीबाग: चोरी हुए बोलरो को पुलिस ने मालिक को सौंपा
सदर थाना क्षेत्र के अन्नदा चौक स्थित मातृ छाया हॉस्पिटल के सामने से बोलेरो की चोरी 25 नवंबर को हुई थी। पुलिस ने बुधवार 3:00 बजे बोलेरो संख्या बीआर 13 सी 6065 को बरामद कर लिया है। पुलिस ने बोलेरों को उसके असली ओनर चुरचू थाना क्षेत्र के पुटकी निवासी मनोज महतो को सुपुर्द कर दिया है। दो दिनों के अंदर पुलिस ने चोरी हुआ बोलेरों को बरामद किया है।