विदिशा नगर: 350 CCTV फुटेज खंगालकर शातिर गैंग पकड़ा, 3 साल की 8 चोरियों का हुआ खुलासा
जिले में पिछले तीन वर्षों से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हो रही चोरी की वारदातों का पुलिस ने बुधवार दोपहर 2 बजे बड़ा खुलासा करते हुए चार सदस्यीय शातिर चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कोतवाली, शमशाबाद और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आठ चोरियों को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने 350 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, साइबर सेल की तकनीकी जांच की।