गया टाउन सीडी ब्लॉक: गयाजी: मंगला गौरी टंकी से गंदे पानी की सप्लाई से शहरवासी परेशान, लीकेज बनी वजह
गयाजी शहर में पेयजल संकट एक बार फिर लोगों की परेशानी का कारण बन गया है। शहर के मंगला गौरी पहाड़ी स्थित पानी टंकी से बीते दो दिनों से गंदा और मटमैला पानी सप्लाई होने की शिकायत सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। शहर के कई मोहल्लों में घरों तक बदबूदार और गंदा पानी पहुंच रहा है, जिससे लोगों को दैनिक कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना।