बिजनौर: बिजनौर में रोडवेज बस स्टैंड पर पहले बस निकालने को लेकर चालक ने परिचालक की उंगली चबाई
Bijnor, Bijnor | Jun 13, 2026 बिजनौर में शनिवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज बस स्टैंड पर पहले बस निकालने को लेकर एक चालक और परिचालक के बीच विवाद हो गया। बस चालक ने परिचालक अभिषेक गंगवार की विवाद के दौरान ही उंगली चबा दी और वह बुरी तरह घायल हो गया बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया और बाद में आपसी समझौते के बाद मामला निपट गया