बांका: बकरीद पर बांका में सुबह 7 बजे ईदगाह में नमाज अदा होगी, बारिश होने पर जामा मस्जिद में होगा आयोजन
Banka, Banka | May 27, 2026 बकरीद पर्व को लेकर बांका शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी 28 तारीख की सुबह 7:00 बजे शहर के बाबू टोला स्थित ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। इसको लेकर प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।बुधवार की दोपहर करीब 12:00 बजे ईदगाह परिसर की साफ-सफाई का कार्य भी कराया गया।