छोटीसादड़ी: ABVP का सदस्यता अभियान शुरू, चित्तौड़गढ़ विभाग ने 20 हजार नए सदस्यों का लक्ष्य तय किया
छोटीसादड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) चित्तौड़गढ़ विभाग की एक दिवसीय विभाग सदस्यता कार्यशाला छोटीसादड़ी स्थित विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई। तीन सत्रों में आयोजित कार्यशाला में चित्तौड़गढ़ जिले के 40 एवं प्रतापगढ़ जिले के 25 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान सत्र 2026-27 के लिए 20 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित