फारबिसगंज: जोगबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी मस्जिद की समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
जोगबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी मस्जिद की समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुड़ गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना जोगबनी थाना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जोगबनी थाना पुलिस ने मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल अररिया लाया.