फारबिसगंज: फारबिसगंज के हरिपुर में एक युवक का शव बरामद पुलिस जांच में जुटी.
फारबिसगंज के हरिपुर में नहर से पश्चिम कब्रिस्तान समीप एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.मृत युवक की पहचान नरपतगंज थाना क्षेत्र के स्वालदह मझुवा वार्ड संख्या 12 निवासी आशिक पिता मोहम्मद वारिस के रूप में हुई है. लाश मिलने की सूचना जंगल में लगी आग की तरह फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही फारबिसगंज पुलिस मौके पर पहुंची.