फारबिसगंज: साध्वी श्री स्वर्ण रेखा के सान्निध्य में मनाया गया आचार्य भिक्षु का जन्म दिवस और बोधि दिवस
फारबिसगंज आरबी लेन में स्थित तेरापंथ भवन में शुक्रवार को जैन श्वेतांबर तेरापंथ के ग्यारहवें अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या साध्वीश्री स्वर्णरेखा जी ठाणा चार के सान्निध्य में तेरापंथ धर्म संघ के आद्य प्रवर्तक आचार्यश्री भिक्षु स्वामी का 299 वां जन्म दिवस व 267 वां बोधि दिवस सानन्दपूर्वक संपन्न हुआ.