फारबिसगंज: फारबिसगंज में एनएच 27 पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत पुलिस जांच में जुटी.
फारबिसगंज अररिया सड़क मार्ग पर एनएच 27 पर ट्रैक्टर और पिकअप वैन में टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. फारबिसगंज पुलिस ने बताया की गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया था लेकिन मौत हो गई. फारबिसगंज पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. बराबर सड़क हादसे से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है.