बीसलपुर: चौसरा गांव में तीन दिनों से लापता छात्र का शव रेलवे लाइन के किनारे मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद से तीन दिन पूर्व घर से निकला छात्र रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था जिसको तलाशने के बाद निराश होकर उसकी गुमशुदी उसके पिता ने कोतवाली में दर्ज कराई थी छात्र का शव रहस्यमय परिस्थितियों में ग्राम चौसरा के नजदीक स्थित रेलवे लाइन के पास पड़ा हुआ पुलिस को मिला।