बीसलपुर: शेरगंज गांव में कुएं में गिरे सांड को फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला
बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम शेरगंज गांव में आज रविवार को शाम 5 बजे एक आवारा सांड गांव में स्थित सूखे कुएं में गिर गया जिसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण की भीड़ कुएं के पास पहुंच गई और उन्होंने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दी फायर ब्रिगेड की टीम ने गांव पहुंचकर कुएं में पानी भरकर सांड को सकुशल ग्रामीणों की मदद से बहार निकाला।