धीरजापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मासूम बच्चों की जान दांव पर लगी है। विद्यालय भवन की हालत इतनी खस्ताहाल हो चुकी है कि छत का प्लास्टर आए दिन टूटकर गिर रहा है। जिससे स्कूल में भय का माहौल रहता है बच्चे पूरे मन से पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। प्रधानाचार्य से रविवार शाम 5:00 बजे वार्ता करने पर जानकारी दी इसकी शिकायत सक्षम अधिकारियों से की जा चुकी है।