रायसेन 'एक पेड़ माँ के नाम' के तहत लगाए गए 351 कदंब पेड़ असामाजिक तत्वों के निशाने पर आ गए हैं। बस एक कदम और सोशल वेलफेयर फाउंडेशन तथा रायसेन जिला विकास समिति ने सड़क किनारे ये पेड़ लगाए थे। समिति के सचिव संघर्ष शर्मा ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने कई पेड़ उखाड़ दिए। कुछ पेड़ों में रसायन डालकर उन्हें सूखा दिया गया। कई ट्री-गार्ड भी तोड़ दिए गए।