CEIR ने लौटाई मोबाइल की उम्मीद, हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 65 गुम मोबाइल
तकनीकी ट्रैकिंग से झारखंड के विभिन्न इलाकों से हुई बरामदगी, पुलिस कार्यालय में मालिकों को सौंपे गए फोन
हजारीबाग। गुम हुए मोबाइल फोन को वापस पाने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के लिए गुरुवार का दिन राहत और खुशी लेकर आया। हजारीबाग पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम हुए 65 एंड्रॉइड और कीपैड मोबाइल फोन बरामद कर लिए। पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया गया।
पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के दिशा-निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में तकनीकी जांच, सर्विलांस और मोबाइल के IMEI नंबर की ट्रैकिंग को आधार बनाया गया। CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की लगातार निगरानी करते हुए पुलिस की तकनीकी टीम ने मोबाइल फोन के इस्तेमाल और लोकेशन से संबंधित जानकारी जुटाई। इसके बाद अलग-अलग �
Barkatha, Hazaribagh | Aug 27, 2026