चरखारी: चरखारी में महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
महोबा के चरखारी में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल, सीएनजी की कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने खरेला चुंगी नाका स्थित बब्बा जू मंदिर परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर जनता, किसानों और युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदर्शन में महंगाई व बेरोजगारी पर नारेबाजी की गई।