सवाई माधोपुर एसपी ममता गुप्ता ने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस ने नौ वर्ष से फरार दस हजार रुपए का इनामी अपराधी विनोद जांगिड़ पुत्र कल्याण मल निवासी हथडौली को चकेरी गांव से गिरफ्तार किया। वाहन चोरी एवं नगदी चोरी मामले में फरार चल रहा था।पुलिस से बचने के लिए गांव को छोड़ दिया एवं अपनी फोटो लगाकर आधार कार्ड पर नाम बदलकर निवास कर रहा था।