गरोठ: खाद की किल्लत से परेशान हो रहे हैं गरोठ क्षेत्र के किसान, वितरण केंद्र पर सुबह से ही लग रही लंबी-लंबी लाइनें
मंदसौर जिले के सोसायटीयों मे खाद के लिए किसानों को काफ़ी परेशान होना पड़ रहा है किसानों ने बताया की खाद के लिए अल सुबह से ही लम्बी लम्बी लाइनों मे खाद के लिए लगना पड़ रहा है वही सुनने वाला कोई नहीं है किसानों ने प्रशासन से गुहार लगाई है की किसानों को खाद को लेकर हो रही समस्या का समाधान किया जावे