बिल्सी: बदायूं स्टैंड के पास घायल अवस्था में घूम रहे मंदबुद्धि युवक को गौरक्षक टीम ने अस्पताल में कराया भर्ती
Bilsi, Budaun | Apr 12, 2026 बिल्सी नगर के बदायूं स्टैंड के पास घायल अवस्था में सड़क किनारे घूम रहे एक मंदबुद्धि युवक को गौरक्षक टीम ने अस्पताल में भर्ती कराकर इंसानियत की मिसाल पेश की है। गो रक्षक टीम के टिंकू गुप्ता ने बताया मंदबुद्धि युवक घायल अवस्था में सड़क किनारे घूम रहा था। जख्म काफी था एंबुलेंस की मदद से बिल्सी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार किया गया है।