बोडला: कबीरधाम कलेक्टर ने पचराही में निर्माणाधीन गौधाम का किया निरीक्षण, परखी गुणवत्ता
कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र बोड़ला विकासखंड के ग्राम पचराही में पशु संरक्षण और ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तहत गौ प्रशिक्षण केंद्र सह गौधाम का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। लगभग 10 एकड़ में विकसित हो रहा यह प्रोजेक्ट न केवल निराश्रित गौवंश के संरक्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए प्रशिक्षण और रोजगार क