उन्नाव। पुरवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल सिंह का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें वह असोहा ब्लॉक क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान UCG (यूनिफॉर्म सिविल गाइडलाइंस/सामान्य व्यवस्था) सहित समाज, जाति व्यवस्था और सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों को लेकर अपने विचार व्यक्त करते नजर आ रहे हैं।