लोहरदगा: लोहरदगा सदर अस्पताल में जय श्रीराम समिति की पहल, रक्तदान से मरीज को मिला जीवनदान
लोहरदगा सदर अस्पताल में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे लोहरदगा जय श्रीराम समिति ने मानवता और सेवा भाव की एक सराहनीय मिसाल पेश की। नगर क्षेत्र के सरना टोली निवासी राजू प्रजापति की पत्नी कोमल देवी सदर अस्पताल में इलाजरत थीं, जहां चिकित्सकों ने उनके शरीर में खून की गंभीर कमी होने की जानकारी दी। रक्त की तत्काल आवश्यकता के कारण परिवार पर संकट के बादल छा गए।