हनुमानगढ़: जंक्शन के सुरेशिया बस्ती में पुलिस का संवेदनशील अभियान, बच्चों को शिक्षा और नशामुक्ति का दिया गया संदेश
जिला मुख्यालय के सुरेशिया क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ियों में मंगलवार को पुलिस प्रशासन और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की ओर से सामाजिक सरोकार से जुड़ा प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा एवं सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन जितेंद्र गोयल ने वंचित वर्ग के परिवारों से संवाद कर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संदेश दिया।