बरेली: शहर में फिर बुलडोजर एक्शन, CM ग्रिड योजना के तहत करीब 60 दुकानों पर की गई कार्रवाई
बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र में नगर निगम ने CM ग्रिड योजना के तहत धर्मकांटे से कोहड़ापीर तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। 3 बुलडोजर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चिन्हित 60 दुकानों पर कार्रवाई हुई। सड़क चौड़ीकरण, अंडरग्राउंड बिजली लाइन और ट्रैफिक सुधार के लिए अभियान जारी है, कुछ व्यापारियों ने विरोध भी किया, लेकिन टीम ने समझाया और कार्रवाई जारी रखी।