Breaking News
रुद्रप्रयाग में रेलवे परियोजना के बैचिंग प्लांट में भीषण आग, नगरासू-घोलतीर क्षेत्र में मची अफरा-तफरी
जनपद रुद्रप्रयाग में रेलवे निर्माण कार्य के दौरान नगरासू-घोलतीर स्थित मेघा कंपनी के बैचिंग प्लांट में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। समय रहते आग पर नियंत्रण के प्रयास शुरू किए गए जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हैं।