बीसलपुर: चुर्रासकतपुर गांव में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत विधायक विवेक वर्मा ने फूल-माला पहनाकर बच्चों का स्वागत किया
उत्तर प्रदेश सरकार के ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत बृहस्पतिवार को कम्पोजिट विद्यालय चुर्रासकतपुर में नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विवेक वर्मा ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया।