सहारनपुर: सहारनपुर की 8वीं पास हर्षिता अरोड़ा ने स्कूल छोड़ा, परिवार नाराज़, करोड़ों की कंपनी और अमेरिका में अलग पहचान
सहारनपुर की रहने वाली हर्षिता अरोड़ा ने अपनी जिंदगी से यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी कमी रास्ता नहीं रोक सकती। एक संपन्न परिवार में जन्मी हर्षिता ने सहारनपुर के Pine Wood School से सिर्फ 8वीं तक पढ़ाई की, लेकिन बचपन से ही उनका मन किताबों से ज्यादा कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी में लगता था।