विदिशा नगर: 1857 की क्रांति में लक्ष्मीबाई की अंगरक्षक रहीं रानी झलकारी बाई की पुण्यतिथि पर वृद्धजनों को कराया भोजन
शनिवार दोपहर 3 बजे मानव सेवा न्यास मे पुलिस समाज द्वारा बुजुर्गों और निशक्तजनों को भोजन करने के साथ उनका सम्मान किया। समाज के पदाधिकारी और संरक्षक मूलचंद कबीर पंथी ने बताया कि सन 1857 के देश की पहली लड़ाई लडी थी, उसमे रानी लक्ष्मीबाई की अंगरक्षक रानी झलकारी बाई ने देश की रक्षा के लिए शहादत दी थी। उनकी पुण्यतिथि पर समाजजनों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।