अरवल: जिले के पांच प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रम में रोजगार और विकास की मांगें उठीं
Arwal, Arwal | May 5, 2025 जिला पदाधिकारी कुमार गौरव के मार्गदर्शन में चल रहे अरवल जिले में महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सरकार से कुटीर उद्योग स्थापित करने, जीविका भवन निर्माण, आयुष्मान कार्ड व श्रम कार्ड बनाने जैसी मांगें रखीं ऑडियो-विजुअल माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लिफलेट वितरण किया गया।