अरवल: शिक्षा विभाग के वरिष्ठ लिपिक और डेटा ऑपरेटर रिश्वत लेते पकड़े गए
Arwal, Arwal | May 5, 2025 सोमवार शाम 4:00 बजे अरवल में शिक्षा विभाग के वरीय लिपिक मनोज कुमार और डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार को पटना निगरानी विभाग ने ₹50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई रिटायर्ड प्रधानाध्यापक कृष्ण नंदन शर्मा की शिकायत पर हुई, जिनसे पेंशन निकासी के एवज में घूस मांगी गई थी। निगरानी टीम ने भवानी स्वीट्स दुकान पर ट्रैप प्लान के तहत दोनों को धर दबोचा।