सुसनेर: सोयतकला में मासूम से छेड़छाड़: महिला थाना प्रभारी ने दर्ज किए बयान, आरोपी की तलाश जारी
सोयतकला में नाबालिग मासूम के साथ छेड़छाड़ की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। गुरुवार सुबह थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित मासूम अपने परिजनों के साथ हिम्मत जुटाकर सोयतकला थाने पहुँची। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आगर से महिला थाना प्रभारी केशर राजपूत तुरंत सोयतकला थाने पहुँचीं। उन्होंने मासूम के बयान दर्ज किए और आरोपी की तलाश जारी है।