खैरथल: खैरथल में सूने मकान से चोरों ने जेवरात सहित नगदी चुराई, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
खैरथल शहर में एक बंद मकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।गुरुवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक के सेवानिवृत मैनेजर रामकुमार रागैरा का परिवार दो-तीन दिन से जयपुर गया था बुधवार सुबह 9:00 बजे परिवार लौटा तो गेट का ताला टूटा मिला,अलमारियां टूटी हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था। सोने चांदी के जेवर सहित करीब 1.30 लाख रुपए चोरी हो गए।