झांसी: सीपरी बाजार में नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, चित्र चौराहा से गुरु नानक चौराहे तक अवैध अतिक्रमण किया गया साफ
Jhansi, Jhansi | Oct 31, 2025 झांसी नगर निगम ने सीपरी बाजार में सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया। संयुक्त नगर आयुक्त वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में शुक्रवार को यह कार्रवाई चित्रा चौराहे से लेकर गुरु नानक चौराहे तक की गई। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को सख्ती से हटाया गया।