बलौदाबाज़ार: संयुक्त जिला कार्यालय के सभा कक्ष में कलेक्टर ने जिला अधिकारियों की बैठक ली, सुशासन तिहार की समीक्षा की
बलौदा बाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की बैठक लेकर सुशासन तिहार की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शिविर में शत प्रतिशत आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के कड़े एवं स्पष्ट निर्देश दिए। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक, डीएफओ समेत जिले के सभी विभाग के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी गढ़ उपस्थित रहे ।