मथुरा: पत्नी रिश्तेदारी में गई थी, पीछे से अंशुल ने फांसी लगाकर चुना मौत का रास्ता
मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 28 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना बुद्ध पार्क के ठीक सामने की है, जहाँ अंशुल नामक युवक ने पंखे के हुक से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि जिस वक्त अंशुल ने यह खौफनाक कदम उठाया, घर में कोई मौजूद नहीं था।