धमतरी: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
धमतरी एसपी के निर्देशन में महिला-बाल अपराधों के खिलाफ चल रहे अभियान में रूद्री पुलिस ने नाबालिग से लैंगिक अपराध के आरोपी को गिरफ्तार किया है। शिकायत पर थाना रूद्री में बीएनएस की धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। और पीड़िता का कथन और मेडिकल परीक्षण कराकर साक्ष्य जुटाए गए। आरोपी हरिशंकर सेन निवासी रूद्री को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश।