सहारनपुर: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
सहारनपुर में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से रामपुर मनिहारान तहसील में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान राजस्व, पुलिस, विद्युत, विकास, पेंशन, आवास और अन्य विभागों से संबंधित बड़ी संख्या में प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए।