औरैया: रात में बिजली गुल होने से भड़के उपभोक्ताओं ने पावर हाउस का किया घेराव, अधिकारियों पर कर्मचारियों का आरोप
अघोषित बिजली कटौती और शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने से नाराज लोगों ने सोमवार रात पावर हाउस पहुंचकर विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि सोमवार मध्य रात्रि करीब एक बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके बाद लगातार प