पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र में वृद्धा पेंशन की रकम न देने पर बेटे और बहू ने बुजुर्ग पिता की पिटाई की, GMCH में भर्ती
Purnea East, Purnia | Jun 6, 2026
पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र में वृद्धा पेंशन की रकम न देने पर एक बेटे और बहू ने मिलकर अपने बूढ़े पिता की लात, घूंसों और मुक्कों से जमकर पिटाई कर दी.आनन-फानन में स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से बुजुर्ग को इलाज के लिए GMCH के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है.पीड़ित बुजुर्ग की पहचान सदर थाना क्षेत्र के खेरूगंज निवासी श्याम लाल उरांव के रूप में हुई है.