महाराजगंज: कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
सोमवार को 2 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायत केवलापुर खुर्द व सलामतगण में नदी किनारे बसे गांव के बचाव को लेकर ठोकर निर्माण कराने की मांग की है।संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद साहनी ने बताया कि ठोकर बनवाने की मांग को लेकर इसके पहले भी पत्रक सौंपा गया है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।