बिजनौर: बिजनौर की मध्य गंगा बैराज में फसलों की सिंचाई के लिए छोड़ा गया पानी
Bijnor, Bijnor | Jul 13, 2026 बिजनौर में मध्य गंगा बैराज में फसलों की सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया है। सोमवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग ने पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण गंगा बैराज में ज्यादा पानी आने के बाद गंगा बैराज में पानी छोड़ दिया है। प्रथम स्टेज में 4750 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे अमरोहा मुरादाबाद संभल बदायूं और बिजनौर जिले के किसानों को लाभ मिलेगा