अनूपपुर: जल गंगा अभियान का आगाज़
पकरिया में 50 पौधों से हुई शुरुआत,
380 पौधरोपण का रखा गया लक्ष्य।
जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के तहत ग्राम पंचायत पकरिया में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। दानु बाबा परियोजना में 380 पौधों का लक्ष्य है, जिसमें प्रथम चरण में 50 (40 आम, 10 आंवला) पौधे लगाए गए। सीईओ ने शेष पौधों का रोपण समयबद्ध ढंग से कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।