पटना ग्रामीण: रविंद्र भवन में संयुक्त नाई संघ एकता मंच के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन, बिहार विधानसभा अध्यक्ष हुए शामिल
संयुक्त नाई संघ एकता मंच के द्वारा शनिवार को रविंद्र भवन में नाई समाज के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार भी शामिल हुए। शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे उन्होंने कहा कि देश की आजादी में नाई समाज का काफी योगदान रहा है और इस समाज के बेहतरी के लिए सरकार काम कर रही है।