मथुरा: प्रेम-प्रसंग में युवक की संदिग्ध मौत, मरने से पहले वीडियो में प्रेमिका के मामा समेत कई नामजदों पर जहर देने का आरोप
मांट क्षेत्र के राधारानी मंदिर के पास झाड़ियों में अचेत मिले राया के गांव पीरी निवासी गोवर्धन उर्फ ललित की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के भाई गिरधारी ने प्रेमिका के मामा सहित कई लोगों के खिलाफ जबरन जहर देकर हत्या करने की थाने में लिखित शिकायत की है