पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने मानपुर नगरिया-सोरों शूकर क्षेत्र के बीच समपार संख्या 299 स्पेशल पर मरम्मत कार्य के चलते 16 मई रात 8 बजे से 17 मई सुबह 8 बजे तक बरेली-कासगंज मार्ग बंद रखने का फैसला लिया है। वाहन चालकों को समपार संख्या 301 ए से होकर गुजरना होगा। रेलवे ने असुविधा पर खेद जताया है।