घोड़ाडोंगरी: बारिश में और निखरी सारणी के बाबा मठारदेव मंदिर की खूबसूरती, ड्रोन कैमरे से सामने आया अद्भुत नजारा, वायरल वीडियो
बारिश के मौसम में सतपुड़ा की हसीन वादियों के बीच स्थित सारणी के प्रसिद्ध बाबा मठारदेव मंदिर की खूबसूरती इन दिनों देखते ही बन रही है। मंदिर परिसर और आसपास की पहाड़ियों पर छाई हरियाली के बीच ड्रोन कैमरे से कैद किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बारिश के बाद प्रकृति की खूबसूरती और बाबा मठारदेव मंदिर का मनमोहक दृश्य दिखाई