सिसवन: सिसवन में देसी दारू के साथ दो लोग गिरफ्तार
Siswan, Siwan | Oct 30, 2025 सिसवन। थाना क्षेत्र के उबधी गांव के पास से पुलिस ने देसी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों युवको के पास से पुलिस ने  देसी शराब बरामद की है। दोनो बाइक से शराब लेकर जा रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना पर दोनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवको में यूपी के बलिया के कुलदीप राम सहित अन्य शामिल है।